WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Notification Apply Form

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Vidya Sambal Yojana राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है आवेदन प्रक्रिया शुरूहो चुकी है : Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Online Apply Kaise Kare, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 form start date, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 notification, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 pdf,

सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे पदों को गेस्ट फैकेल्टी लगाकर भरा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 17 अक्टूबर 2022 को शिक्षकों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाने का टाइम फ्रेम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 नवंबर 2022 को स्कूल वाइज सभी खाली पदों की जानकारी प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश 12 नवंबर 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 19 नवंबर 2022 तक कार्य ग्रहण कर सकेंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए रिटायर शिक्षकों के साथ ऐसे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार योग्यता है। इन पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति दी जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Notice

राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना राजस्थान आरंभ करने की घोषणा बजट 2022 के दौरान की गई थी। इस योजना को अब राजस्थान में आरंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी पूर्ण करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति शैक्षिक स्तर की रिक्त पदों की गणना करने के पश्चात की जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

इस योजना के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में समय से पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा। इसके अलावा Rajasthan Vidya Sambal Yojana के माध्यम से राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाया जा सकेगा। इसके अलावा बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी रोजगार प्राप्त हो सकेगा। गेस्ट फैकेल्टी का चयन संस्था प्रधान द्वारा सीधे एवं जिला कलेक्टर चयनित समिति द्वारा शिक्षको की योग्यता व अनुभव के आधार पर किया जा सकता है।

How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

आवेदन का प्रारूप जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को सलंगन कर विभाग स्कूल समय में संबंधित स्कूल में प्रिंसिपल या पीईईओ को आवेदन देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए खुद उपस्थित होगा।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Age Limit

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निजी अभ्यर्थी संबंधित पद की पात्रता के हिसाब से योग्यता रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 मेरिट सूची का निर्धारण

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन करने के बाद वरीयता सूची तैयार की जाएगी। गेस्ट फैकेल्टी के लिए प्राप्त आवेदन फॉर्म की जांच के बाद स्कूल की ओर से सूची प्रकाशित की जाएगी। वरीयता सूची पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंकों का 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक को का 25% अंक भार जोड़कर तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Required Documents

राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स नीचे दिए गए हैं।

  • आवेदक के सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
  • अभी तक का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
  • राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र।
  • विकलांग प्रमाण पत्र।
  • शिक्षा क्षेत्र संबंधी अन्य कोई प्रमाण पत्र।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Education Qualification

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के तहत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है इसके अलावा अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकता है।

Post NameEducation Qualification
व्याख्याता (विभिन्न विषय)राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ ) सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है।
वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय)राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है।
अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय)राजस्थान पंचायत राज नियम–1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है।
अध्यापक लेवल-1राजस्थान पंचायत राज नियम-1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है।
प्रयोगशाला सहायकराजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Salary

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए वेतन इस प्रकार रखा गया है।

पद (अध्यापक / प्रशिक्षक)कक्षाप्रति घंटा मानदेयअधिकतम मासिक मानदेय
ग्रेड-III (अध्यापक लेवल प्रथम, लेवल द्वितीय)1st to 8th300 रुपए21000 रुपए
ग्रेड-II (वरिष्ठ अध्यापक)9th to 10th350 रुपए25000 रुपए
ग्रेड-I (प्राध्यापक)11th to 12th400 रुपए30000 रुपए
प्रयोगशाला सहायक300 रुपए21000 रुपए
शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक300 रुपए21000 रुपए

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान विद्या संबल योजना

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022: विभाग में शिक्षण कार्यो में शिक्षकों/ प्रशिक्षकों/ प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण नियमित अध्यापन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है. अतः विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए संस्थानों/ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिए “विद्या संबल योजना’ लागू की जा रही है, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को एतद् द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निम्नांकित सामान्य निर्देश जारी किए जाते है:

  1. गैस्ट फैकल्टी केवल स्वीकृत रिक्त पद के विरूद्ध ली जा सकेगी।
  2. सम्बन्धित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक को गैस्ट कल्टी के रूप में लगाया जा सकेगा।
  3. गैस्ट फैकल्टी हेतु देय मानदेय की दरें:
  4. रिक्त पद भरे जाने पर उपरोक्त व्यवस्था स्वतः समाप्त समझी जाएगी।
  5. ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ संस्थाओं/महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में संवर्गवार एवं विद्यालयवार गैस्ट फैकल्टी की आवश्यकता का आकलन कर प्रस्ताव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगें।
  6. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैस्ट फैकल्टी हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचना को समेकित कर संवर्ग वार रिक्त पदों के अनुरूप सेवा निवृत कार्मिकों को संविदा पर नितांत अस्थाई तौर पर सत्रांत तक अथवा पद भरने तक नियुक्ति हेतु सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगें एवं प्राप्त आवेदन पत्रों को संवर्गवार संमेकित कर व्याख्याता एवं समकक्ष पद पर नियुक्ति के पात्र कार्मिकों की संविदा नियुक्ति हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को, वरिष्ठ अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु सम्बन्धित संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा को एवं तृतीय श्रेणी अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को नियुक्ति हेतु प्रेषित करेंगे।
  7. गैस्ट फैकल्टी के कार्य की समुचित मॉनिटरिंग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
  8. संस्था प्रधान द्वारा संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। गैस्ट फैकल्टी के रूप में रखे जाने वाले कार्मिकों को भुगतान सम्बन्धित विद्यालय में 01-संवेतन उपमद में उपलब्ध रिक्त पद के बजट प्रावधान से किया जावेगा।
  9. आरक्षण के संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो की पालना सुनिश्चित करावें।
  10. एक ही पद हेतु एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संविदा नियुक्ति की वरियता आवेदक रा प्रस्तुत गत 2 वर्षों के परीक्षा परीणाम एवं सेवा निवृत न्यूनतम आयु के प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Schedule

EventDate
विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन1 November 2022 तक
आवेदन की तिथि2 November 2022 से 04 November 2022 (विद्यालय समय में)
प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल)5 November 2022
पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना ( अस्थाई) एवं जारी करना7 November 2022
आपत्तियाँ मांगना9 November 2022
अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई)10 November 2022
मूल दस्तावेजों की जाँच करना11 November 2022
आदेश जारी करना12 November 2022
कार्यग्रहण की अंतिम तिथि19 November 2022

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Important Dates

Start Rajasthan Vidya Sambal Yojana 20222 November 2022
Last Date Offline Application form4 November 2022
Application formClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Districts Wise Notification

Districts NameOfficial Notification
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Baran NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Pali NotificationDownload Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Banswara NotificationAvailable Soon
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Bharatpur NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Bhilwara NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Chittorgarh NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Churu NotificationDownload Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Dungarpur NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Hanumangarh NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Jhunjhunu NotificationAvailable Soon
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Kota NotificationDownload Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Pratapgarh NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Sikar NotificationAvailable Soon
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Sri Ganganagar NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Tonk NotificationDownload Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Udaipur NotificationDownload Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Jodhpur NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Jaisalmer NotificationDownload Here 
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Jaipur NotificationAvailable Soon
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Dholpur NotificationDownload Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Dausa NotificationAvailable Soon
Rajn Vidya Sambal Yojana 2022 Ajmer  Notification Download Here
Raj Vidya Sambal Yojana 2022 Barmer NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Bundi NotificationDownload Here
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Bikaner NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Sirohi NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Sawai Madhopur NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Alwar NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Jalore NotificationClick Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Jhalawar NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Karauli NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Nagaur NotificationDownload Here 
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Rajsamand NotificationDownload Here 

 

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 FAQs

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा?
राजस्थान विद्या संबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए कैसे आवेदन करें?
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस और ऑफिशल नोटिफिकेशन ऊपर उपलब्ध करवा दिया है.

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए कौन आवेदन कर सकता है.
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए संबंधित पद की योग्यता रखने वाला कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है.

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है.
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक है.

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में स्कूल वाइज खाली सीटों की संख्या कब प्रकाशित की जाएगी।
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत खाली सीटों की संख्या 1 नवंबर 2022 तक प्रकाशित कर दी जाएगी। जिसे अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर या संबंधित स्कूल से देख सकेंगे।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए आवेदन करने के बाद मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी?
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए अस्थाई मेरिट लिस्ट 7 नवंबर 2022 को जारी की जाएगी। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट यानी वरीयता सूची 10 नवंबर 2022 को जारी की जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Age Limit
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 किन पदों पर शिक्षक लगेंगे

राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, लेवल प्रथम और द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षकों के पदों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी और अधिक विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 खाली पदों का प्रकाशन कहां होगा

इसमें स्कूल वाइज खाली पदों का प्रकाशन संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड, क्षेत्री या गांव के सार्वजनिक स्थान, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment