WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

RPSC RAS Syllabus 2022 Rajasthan RAS Pre/Mains Exam Pattern Hindi/English Download PDF rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS Syllabus 2022 Rajasthan RAS Pre/Mains Exam Pattern Hindi/English Download PDF rpsc.rajasthan.gov.in RPSC RAS Syllabus 2022 PDF Download in Hindi, RPSC RAS Pre Exam Syllabus & Exam Pattern, RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2022 pdf Download, RPSC RAS Syllabus 2022 Download direct link आरपीएससी आरएएस भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2022 या फिर जनवरी 2023 में शुरू होने की पूर्ण संभावना है . RAS भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन फरवरी या मार्च 2023 में किया जाएगा। जो भी उमीदवार RPSC RAS भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में जानना चाहते हैं यहां हम RPSC RAS Bharti Syllabus and Exam Pattern 2022 हिंदी और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध करवा रहे हैं।

RPSC RAS Syllabus 2022

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी सिलेबस डाउनलोड कर सकता है। RPSC RAS Pre and Main Exam का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है. आरपीएससी आरएएस भर्ती का आयोजन 650 पदों के लिए किया जाएगा। इसमें पदों की संख्या 750 अथवा 800 तक भी हो सकती है. इसका अंतिम फैसला कार्मिक विभाग के स्तर पर होगा। RPSC RAS Syllabus 2022 प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों का नीचे उपलब्ध करवा दिया है. अभ्यर्थी RPSC RAS Syllabus 2022 नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan RAS Pre/Mains Syllabus 2022

आरपीएसी आरएएस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। RPSC RAS Syllabus 2022 जल्द ही आरपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हम आपको आरपीएससी आरएएस भर्ती 2021 का सिलेबस उपलब्ध करवा रहे हैं। RPSC RAS Syllabus 2022 आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।-

RPSC RAS Pre Exam Pattern 2022

RPSC RAS ​​Prelims Exam में केवल एक पेपर होता है जो सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान है, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है और अधिकतम 200 अंकों का होता है। बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के 150 प्रश्न समान अंक के होंगे। निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। पेपर का मानक स्नातक डिग्री स्तर का होगा। Prelims Exam में प्राप्त अंकों को उनकी योग्यता के अंतिम क्रम को निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।

PaperSubjectNo. of questionsMax MarksTime
1stGeneral Knowledge and General Science1502003 Hours

RPSC RAS Pre Syllabus 2022

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत :-

  • राजस्थान के इतिहास में प्रमुख प्रागेतिहसिक स्‍थल, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक और राजस्व व्‍यवस्‍था। सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे।
  • स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीतिक पुनरुत्‍थान और अखंडता।
  • वास्तुकला – किले और स्मारक की मुख्य विशेषताएं
  • कला, चित्रकला और हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण रचनाएं। स्थानीय बोलियां
  • मेले, महोत्‍सव, लोक संगीत और लोक नृत्य।
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपराएं और विरासत।
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत और लोक देवता।
  • महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल।
  • राजस्थान की प्रमुख व्यक्तित्व ,हस्तियां।

भारतीय का इतिहास:-

प्राचीन और मध्‍यकालीन युग:

  • प्राचीन और मध्यकालीन भारत की मुख्य विशेषताएं और प्रमुख ऐतिहासिक स्‍थल।
  • कला, संस्कृति, साहित्य और वास्तुकला।
  • प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व्यवस्था। सामाजिक-आर्थिक स्थितियां, प्रमुख आंदोलन।

मध्‍यकालीन युग:

  • आधुनिक भारतीय इतिहास (लगभग अठारहवीं शताब्दी के मध्य से लेकर वर्तमान तक)- महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्ति और मुद्दे।
  • स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से महत्वपूर्ण योगदानकर्ता और योगदान।
  • 19वीं और 20वीं शताब्‍दी में सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन।
  • आजादी के बाद देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन।

विश्व का भूगोल:-

  • व्यापक भौतिक विशेषताएं।
  • पर्यावरण और पारिस्थितिक मुद्दे।
  • वन्यजीव और जैव-विविधता।
  • अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग।
  • प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र।

भारत का भूगोल:-

  • व्यापक भौतिक विशेषताएं और प्रमुख भौगोलिक विभाजन।
  • कृषि और कृषि आधारित गतिविधियां।
  • खनिज – लोहा, मैंगनीज, कोयला, तेल और गैस, परमाणु खनिज
  • प्रमुख उद्योग और औद्योगिक विकास।
  • परिवहन- प्रमुख परिवहन गलियारे।
  • प्राकृतिक संसाधन।
  • पर्यावरणीय समस्याएं और पारिस्थितिक मुद्दे।

राजस्थान का भूगोल:-

  • व्यापक भौतिक विशेषताएं और प्रमुख भौगोलिक विभाजन।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
  • जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, वन, वन्य जीवन और जैव विविधता
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं।
  • खान और खनिज।
  • जनसंख्‍या
  • प्रमुख उद्योग और औद्योगिक विकास की संभावनाएं।

भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन:-

  • संवैधानिक विकास और भारतीय संविधान: भारत सरकार अधिनियम: 1919 और 1935, संविधान सभा, भारतीय संविधान की प्रकृति; प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के निर्देशक सिद्धांत, मौलिक कर्तव्य, संघीय संरचना, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन उपबंध, जनहित याचिका (PIL) और न्यायिक समीक्षा।

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था और शासन:-

  • भारतीय राज्यों की प्रकृति, भारत में लोकतंत्र, राज्यों का पुनर्गठन, गठबंधन की सरकारें, राजनीतिक दल, राष्ट्रीय अखंडता।
  • संघ और राज्य कार्यकारिणी; संघ और राज्य विधानमंडल, न्यायपालिका।
  • राष्ट्रपति, संसद, सर्वोच्‍च न्‍यायालय, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, योजना आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), केंद्रीय सूचना आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)।
  • स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज।

लोक नीति और अधिकार:-

  • लोक हितकारी राज्य के रूप में राष्ट्रीय लोक नीति।
  • विभिन्न विधिक अधिकार और नागरिक चार्टर।

राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था:-

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग।
  • लोक नीति, विधिक अधिकार और नागरिक चार्टर।

आर्थिक अवधारणाएं और भारतीय अर्थव्यवस्था:-

अर्थशास्त्र की मूल अवधारणाएं:

  • बजट, बैंकिंग, लोक वित्त, राष्ट्रीय आय, वृद्धि और विकास का बुनियादी ज्ञान
  • लेखांकन- अवधारणा, उपकरण और प्रशासन में उपयोग
  • स्टॉक एक्सचेंज और शेयर बाजार
  • राजकोषीय और मौद्रिक नीतियां
  • सब्सिडी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • ई-कॉमर्स
  • मुद्रास्फीति- अवधारणा, प्रभाव और नियंत्रण तंत्र।

आर्थिक विकास और योजना:

  • पंचवर्षीय योजनाएं – उद्देश्य, रणनीतियां और उपलब्धियां।
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र- कृषि, उद्योग, सेवा और व्यापार- वर्तमान स्थिति, मुद्दे और पहल।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं और सरकारी पहल। आर्थिक सुधार और उदारीकरण।

मानव संसाधन और आर्थिक विकास:

  • मानव विकास सूचकांक
  • गरीबी और बेरोजगारी: – अवधारणा, प्रकार, कारण, उपचार और वर्तमान प्रमुख योजनाएं।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता: कमजोर वर्गों के लिए उपबंध।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था की वृहत समीक्षा।
  • प्रमुख कृषि, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के मुद्दे।
  • वृद्धि, विकास और योजना।
  • अवसंरचना और संसाधन।

प्रमुख विकास परियोजनाएं।

  • कार्यक्रम और योजनाएं- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यकों/ विकलांगों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, किसानों और मजदूरों के लिए सरकारी कल्याण योजनाएं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science And Tech.):-

  • दैनिक जीवन के विज्ञान की मूल बातें।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
  • सैटेलाइटों सहित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी।
  • रक्षा प्रौद्योगिकी।
  • नैनो तकनीक।
  • मानव शरीर, भोजन तथा पोषण, स्वास्थ्य सेवा।
  • पर्यावरण और पारिस्थितिक परिवर्तन और इसके प्रभाव।
  • जैव विविधता, जैव प्रौद्योगिकी और आनुवंशिक अभियांत्रिकी।
  • राजस्थान के संदर्भ में कृषि, बागवानी, वानिकी और पशुपालन।
  • राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।

तार्कि‍क और मानसिक क्षमता (Reasoning):-

तार्किक क्षमता (निगमनात्‍मक, आगमनात्‍मक, अपवर्तनात्‍मक):

  • कथन और अवधारणाएं
  • कथन और तर्क
  • कथन और निष्कर्ष
  • कार्यवाही।
  • विश्लेषणात्मक तर्क।

मानसिक क्षमता:

  • संख्‍या श्रृंखला
  • अक्षर श्रृंखला
  • विषम को पहचानें
  • कूटलेखन-कूटवाचन
  • रिश्‍तेदारी से संबंधित प्रश्‍न
  • आकृति और उनके उप-खंड।

मूल संख्या:

  • गणितीय और सांख्यिकीय विश्लेषण का प्रारंभिक ज्ञान।
  • संख्या पद्धति, परिमाण का क्रम, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, आंकड़े विश्लेषण (तालिका, बार आरेख, रेखा ग्राफ, पाई-चार्ट)।

सामान्य घटनाएं (Current Affairs):-

  • राज्य (राजस्थान) की प्रमुख सामयिक घटनाएं और मुद्दे, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व
  • हाल के समाचारों में व्यक्ति और स्थान
  • खेल और खेल संबंधी गतिविधियां

RPSC RAS Mains Exam Pattern 2022

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होगा . मुख्य परीक्षा के लिए लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है. मुख्य परीक्षा में 4 प्रश्न पत्र होते हैं. यह प्रश्न पत्र वर्णनात्मक/ विश्लेषणात्मक प्रकार के होते हैं. प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है. प्रत्येक पेपर 200 अंक का होता है. सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का स्तरमान सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा. मुख्य परीक्षा देने के बाद इंटरव्यू 100 नंबर का होता है. इस प्रकार कुल 900 नंबर के आधार पर मेरिट निकलती है.

RPSC RAS Syllabus 2022
PapersMax. MarksTime
Paper 1General Studies – 12003 Hours
Paper 2General Studies – 22003 Hours
Paper 3General Studies – 32003 Hours
Paper 4General English and Hindi2003 Hours

RPSC RAS Syllabus 2022 Important Link

RPSC RAS Pre Exam Syllabus & Exam Pattern (Hindi)Click Here
RPSC RAS Pre-Exam Syllabus & Exam Pattern (English)Click Here
RPSC RAS Mains Exam Syllabus & Exam Pattern (Hindi)Click Here
RPSC RAS Mains Exam Syllabus & Exam Pattern (English)Click Here
RPSC RAS Mains Exam DetailClick Here
RPSC RAS Bharti 2022 NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Telegram GroupJoin Now

RPSC RAS Syllabus 2022 FAQs

RPSC RAS Syllabus 2022 कब जारी किया जाएगा?
RPSC RAS Syllabus 2022 का सिलेबस जल्द ही जारी किया जाएगा। फिलहाल हमने आपको आरपीएससी आरएएस भर्ती 2021 का सिलेबस उपलब्ध करवा दिया है।

RPSC RAS Syllabus 2022 कैसे डाउनलोड करें?
आरपीएससी RPSC RAS Syllabus 2022 डाउनलोड करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक पर उपलब्ध करवा दिया है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment